Categories

November 11, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

सरायकेला, 10 नवंबर 2026, मंगलवार (भाग्य सागर )

समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्या एवं आवश्यकताओं को सुनीं।


उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


आज के जनता दरबार में सीएलएफ समिति, पांडरा द्वारा समाहरणालय परिसर, में नवनिर्मित कैंटीन संचालन हेतु दुकान उपलब्ध कराने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन के माध्यम से कैंटीन के संचालन के लिए उपयुक्त दुकान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
आपदा प्रबंधन प्राधिकार, रांची से प्राप्त पत्र के अनुसार, गोताखोर प्रशिक्षण प्राप्त जिले के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित लंबित राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ।


इसके अतिरिक्त, आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई, पूजा एवं छठ घाटों तथा वहां तक पहुंचने वाले मार्गों की समुचित सफाई, पर्याप्त विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं कचरा उठाव तथा उसके डंपिंग की समस्या के स्थायी समाधान से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ।

जनता दरबार में जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में आ रही समस्याओं का निराकरण, उपभोक्ता न्यायालय भवन का अविलंब मरम्मत कार्य कराने से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा भूमि विवाद एवं आपसी बंटवारा, आपूर्ति, स्वास्थ्य, आवास, ग्रामीण विकास एवं समिति विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

About Author

Leave a Reply