Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान साफ सफाई तथा अन्य कई प्रकार की विसंगति पाई गई है।

सरायकेला खरसावां ।

————————-
स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी जया किशोर प्रसाद एवं अंडर सेक्रेटरी प्रभुनाथ शर्मा के नेतृत्व में 6 सदस्य टीम द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान साफ सफाई तथा अन्य कई प्रकार की विसंगति पाई गई है। टीम द्वारा अस्पताल के पुरुष वार्ड एवं महिला वार्ड शौचालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान प्राइस सभी वार्ड की साफ सफाई में भारी कमी पाई गई है। शौचालय में भी काफी गंदगी पाई गई है ,सफाई के लिए पर्याप्त मैनपॉवर एवं संसाधन उपलब्ध रहने के बावजूद भी अस्पताल की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग की टीम हैरत में रही। 24 घंटे डॉक्टरों के प्रतिनियुक्ति सिस्टम भी पूरी तरह से फेल हैं। अस्पताल में डॉक्टर हैं परंतु रोस्टर का पालन नहीं हो रहा है

About Author