Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कोल्हान ओरिएंटियरिंग क्लब द्वारा आयोजित उद्घाटन ओरिएंटियरिंग कोचिंग एवं चैंपियनशिप संपन्न

सरायकेला,01नवंबर 2026,
रविवार (भाग्य सागर )

कोल्हान ओरिएंटियरिंग क्लब के तत्वावधान कांड्रा वन विभाग के
नर्सरी परिसर में उद्घाटन ओरिएंटियरिंग कोचिंग एवं चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन
ओरिएंटियरिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन इंडिया के बैनर तले फेडरेशन के अध्यक्ष गौरव ध्यानचंद की देख रेख में किया गया।


प्रतियोगिता में सरायकेला के सिस्टर निवेदिता स्कूल, स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल कोलाबिरा, सरायकेला क्लब, पश्चिम सिंहभूम तथा जमशेदपुर क्लब के लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी शारीरिक क्षमता, दिशा ज्ञान, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे..
बालिका वर्ग


-प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक): पम्पल
-द्वितीय स्थान (रजत पदक): सुप्रिया
-तृतीय स्थान (कांस्य पदक): सुनय
बालक वर्ग में
-प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक): सिमांत
-द्वितीय स्थान (रजत पदक): बिरसिंह
-तृतीय स्थान (कांस्य पदक): रवि
कार्यक्रम में विद्यालयों के शिक्षक, आयोजन समिति के सदस्य, अभिभावक एवं अन्य दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में ओरिएंटियरिंग खेल के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें इस खेल के माध्यम से नए अवसरों से जोड़ना था।


आयोजन को सफल बनाने में सिस्टर निवेदिता स्कूल के सचिव बिद्याधर दास, स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल कोलाबिरा के प्राचार्य दिवाकर सोरेन, शिक्षिका अर्चना सोरेन, रघुनाथ क्लब की महिला विंग प्रमुख रानी कुमारी तथा तकनीकी टीम के सदस्य संजय हेम्ब्रम, सुनय मुंडा, पम्पल बोदरा, लखन, प्रधान, रोशन सिंहदेव, दुर्गा राम टुडू एवं राजकुमार महतो का विशेष सहयोग रहा।


कोल्हान ओरिएंटियरिंग क्लब के अध्यक्ष गणेश सी. कालिंदी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक नए खेल से परिचित होने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। क्लब भविष्य में भी ऐसे आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Author

Leave a Reply