Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटा टाइगर के निर्देशानुसार जेबीकेएसएस धनबाद जिला मिडिया प्रभारी रंजीत महतो के प्रयास से चौबीस घंटे के अंदर टुंडी रामपुर पंचायत डोरवाडीह गांव में नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया

धनबाद: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा धनबाद जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के प्रयास रंग लाया टुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी टुंडी रामपुर पंचायत डोरवाडीह गांव में रंजीत कुमार महतो के पहल पर मात्र चौबीस घंटे के दौरान डोरवाडीह गांव में नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधिवत् किया गया ज्ञातव है कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र जहां से अलग झारखंड राज्य के आंदोलन की आधारशिला रखी थी वैसे गांव में ट्रांसफार्मर ख़राब हो जाने के कारण लगभग पंद्रह दिनों से डोरवाडीह के ग्रामीण इस भीषण गर्मी में भी अंधेरे में रहने के लिए मजबुर थें स्थानीय ग्रामीण के द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत करते करते थक हार गयें थे।

रामपुर पंचायत के जेबीकेएसएस सक्रिय साथियों के द्वारा झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के छोटा टाइगर के नाम से प्रचलित केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा छोटू रजक के माध्यम से जैसे ही धनबाद जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो को सूचना मिला त्वरित संज्ञान में लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के टुंडी सब डिवीजन के सहायक अभियंता मुख्य अभियंता धनबाद जिले के महाप्रबंधक और राज्य स्तरीय विभागीय अधिकारियों को अविलंब चौबीस घंटे के दौरान नया ट्रांसफार्मर लगवाने का अल्टिमेटम दिया गया था और आज़ रामपुर पंचायत के डोरवाडीह गांव में नया ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया गांव में पंद्रह दिनों के बाद आज बिजली आपूर्ति होने से ग्रामीणों में ख़ूशी का संचार हुआ है।

ट्रांसफार्मर उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय महासचिव महिला मोर्चा सह बलियापुर जिला परिषद उषा देवी जी के प्रतिनिधि आशिष महतो केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा छोटा टाइगर छोटू रजक धनबाद जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो धनबाद जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रेम रजक टुंडी प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ महतो केंद्रीय मंत्री राहुल रवानी अशोक बानुआर संदीप महतो विकास रजक धर्मेंद्र रजक संजय रजक कृष्णा रजक राजेश रजक कार्तिक रजक अजय रजक ग्रीस रजक आदि सैंकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति हुई और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सभी पदाधिकारियों को हृदय से आभार धन्यवाद प्रकट किया गया।

About Author