Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया गया पुतला दहन

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। बीते दिनों पाकुड़ में के एम पी एम कॉलेज आदिवासी बालक छात्रावास में घुस कर पुलिस प्रशासन के द्वारा सैकड़ो छात्रों को लाठी डंडों से मारपीट किया गया और उन्हें लहू लूहान किया गया, झारखंड सरकार एक तरफ आदिवासी हितैषी बनती हैं, लेकिन जनजातीय छात्रों के साथ यह कैसा न्याय कर रही है और अभी तक मुख्यमंत्री का या संबंधित विभाग का कोई बयान नहीं आना सबसे बड़ा दुर्भाग्य है।

हेमंत सोरेन सरकार अपने नाकामियों को छिपा रही है और लाठी डंडे के बल पर आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।पुतला दहन के पश्चात पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि यह विद्यार्थी पढ़ने लिखने वाले विद्यार्थी हैं और पाकुड़ में बीते कई वर्षों से बांग्लादेशी घुसपैठियों कर रहे हैं और वहां के आदिवासी मूलवासियों का अधिकार को छीन रहे हैं इसका विरोध विद्यार्थियों द्वारा किया गया था ,यह सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है केवल समाज को दिग्भ्रमित कर सत्ता में बने रहने का कार्य करना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी जनजातीय समुदाय के साथ पूर्ण रूप से खड़ी है और उनके न्याय के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

भारतीय जनता पार्टी इस बर्बरता पूर्ण घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है और जब तक दोषियों को कड़ी कार्रवाई नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।जिसमें मुख्य रूप से गीता बालमुचू श्री अनूप सुल्तानिया महामंत्री प्रताप कटीयार, अनंत सयनम, तीर्थ जमुदा, चंदन झा, जितेंद्र नाथ ओझा रानी बंदिया, सुखमति बिरुआ, मणिकांत पोद्दार, सूरज सिंह, हरिचरण साण्डील, राकेश पोद्दार, पंकज टोप्पो रौनक लकड़ा मांगा मिंज सूरज तिर्की अक्षय खत्री जय किशन बिरूली ब्राज़ील सुंडी चंद्र मोहन तीउ, पप्पू महतो, दीपक पोद्दार, नीरज गुप्ता, पांडे, रूपा सिंह दास, सुबोध महाकुड, पिपुन बारिक अमरेश गोप विनोद सोय सुमित कालिंदी प्रशांत ताँती समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author