Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर मेंआज़ाद समाज पार्टी के प्रखंड कार्यालय का हुआ उद्घाटन

जमशेदपुर : पूर्वी घाघीडीह पंचायत जमशेदपुर प्रखंड में प्रखंड कार्यालय का किया गया उद्घाटन. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष – काशिफ रजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आज़ाद समाज पार्टी एक वैचारिक पार्टी है, जो भ्रष्ट्राचार, जातिवाद और धार्मिक कट्टरता के विरूद्ध समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित समाज कर निर्माण के लिए मेहनत कर रही है, ऐसा समाज तभी बन सकता है जब ईमानदार, कुशल, शिक्षित और स्वाभिमानी युवा राजनीति में आएं और समाज का प्रतिनिधित्व करें।

उन्होंने पार्टी के द्वारा आगामी 20 जनवरी को होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव को कामयाब बनाने की अपील की प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने फुटबाल देकर युवाओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि युवाओं को खेल कूद में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।जिला अध्यक्ष युवा – मज़हर ख़ान, और जिला सचिव युवा – अजंगक्या बिरुवा युवा महा सचिव जिब्रन आज़ाद की मौजूदगी में ‘ जमशेदपुर प्रखंड कमेटी युवा मोर्चा’ का गठन किया गया। इसमें जुगनू लेयाँगी (प्रखंड अध्यक्ष), अभि सामड (सचिव), विकास सिंह कुंटिया (महासचिव), बेस देवगम (संगठन सचिव), हैप्पी दास (मीडिया प्रभारी), सरद गागराई (मिडिया प्रभारी) बनाया गया।

जिला सचिव युवा अजंगक्या बिरुवा ने कहा कि इस समृद्धि भरे कार्यक्रम ने समुदाय ने सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हम उम्मीद करते हैं कि इस प्रयास से प्रखंड क्षेत्र की समृद्धि में सहायक होगा।

Block office of Azad Samaj Party inaugurated in Jamshedpur

About Author