CHOWKA : पीएम जनमन के तहत हेंसाकोचा गाँव में विशेष शिविर आयोजित ।

बिष्णु पड़ महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चाण्डिल वीडियो के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन हेंसाकोचा में मंगलवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की उद्देश्य है कि आदिम जनजातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना । प्राप्त जानकारी के मुताविक शिविर में 26 व्यक्तियों के आधार कार्ड का अद्यतन, दो व्यक्तियों को आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान, 50 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दस लाभुकों को लाभान्वित किया गया।
पशुपालन विभाग द्वारा 16 पशुपालकों के बीच दवाओं की वितरण किया गया इसके साथ साथ मनरेगा के अंतर्गत 09 जॉब कार्ड का नवीकरण, दो नए जॉब कार्ड का निर्गमन, दो जॉब कार्ड में पारिवारिक सदस्यों के नाम का समावेश कराया गया।
बता दूं कि इस शिविर के माध्यम से प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि आदिम जनजाति समुदाय के वंचित एवं पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाया जा रहा है।
