Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CHOWKA : ” पाकिस्तान मुर्दाबाद ” की नारे के साथ विहिप ने जला दिया पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला, दिया चेतावनी…

SERAIKELLA : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की एनएच 33 की चौका ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार की शाम 6 बजे जम्मु काश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले के विरोध में विहिप और बजरंग दल ने पाकिस्तानी आतंकवाद का पुतला जलाया ।

इस दौरान सभी ने आक्रोश व्यक्त की तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद की नारेबाजी करने लगे। वहीं वजरंग दल के मिथिलेश महतो ने बताया कि बहुत हुआ और पाकिस्तानी आतंकवादीओं की कायराना हरकत भी देखा पर अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर उनमें हिम्मत है तो विहीप और बजरंग दल को उनके हर चुनौती का स्वीकार है।

विहीप ने हुंकार भरी कि पाकिस्तानी आतंकवादी को कहाँ लड़ना है वो बताए विहीप और बजरंग दल वहाँ ससमय पहुँच जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी छिपके किसी निहत्थे लोगों पर हमला कर उसकी हत्या करके पाकिस्तानी आतंकवादीयों ने कायरता का परिचय दिया।

इधर केंद्र सरकार से भी अपील किया कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए, तथा सभी दोषियों को मृत्युदंड की सजा दिलाने की मांग किया । साथ ही मृत आत्माओं की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर युधिष्ठिर महतो, उमा पद महतो, जय देव साहू, मिंटू साहू, मोती लाल कुम्भकार, चामू राम भुईयां, नयन सिंह, आशीष तिवारी समेत कई लोग शामिल थे ।

About Author