Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

GE-2 का रिजल्ट जारी करने में देरी से छात्रों का भविष्य संकट में, AIDSO ने की अविलंब रिजल्ट प्रकाशन की मांग

आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन(AIDSO) सरायकेला-खरसावां जिला कमिटी का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर को सिंहभूम कॉलेज चाडिल के प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौपा जिसमें स्नातक सत्र 2017-2020,2018-2021, 2019-2022,2020-2023,2021-2024 के छात्र-छात्राओं की GE-2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग की है।

संगठन की जिला कोषाध्यक्ष राजा प्रामाणिक ने कहा कि परीक्षा हुए लगभग दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया है। बिहार सहित अन्य राज्यों में शिक्षक बहाली के आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित है। रिजल्ट में देरी के कारण अनेक छात्र-छात्राएं आवेदन से वंचित हो सकते हैं, जिससे उनके रोजगार के अवसर प्रभावित होंगे।

हमारी विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए GE-2 का रिजल्ट अविलंब प्रकाशित किया जाए, ताकि वे शिक्षक बहाली प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

प्रतिनिधिमण्डल में जिला सचिव युधिष्ठिर प्रामाणिक , कोषाध्यक्ष राजा प्रामाणिक सचिवमन्डलीय सदस्य राहुल महतो साथ मे नकुल कुमार ,अनिल महतो ,सुमित कलंदी सहित अन्य उपस्थित थें।

    निवेदक

लखीकांत पातर
(कार्यालय सचिव)
सरायकेला-खरसावां जिला

About Author

Leave a Reply