Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कम खर्च में मिल रही है अच्छी सुविधा, मध्यम वर्ग व गरीब तबके के लोगों को मिला वरदान, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया कंगारू चेयर

आदित्यपुर : आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर समीप स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कम खर्चे में बेहतर सुविधा देखने को मिल रही है। आए दिन हॉस्पिटल एक अलग ही कृतिमान हासिल कर रही है। जिले वासियों के लिए वरदान साबित हो रही है।गुरुवार को गंभीर अवस्था में पहुंची एक महिला का डिलीवरी सिजेरियन के माध्यम से कराया गया। बच्चा स्वस्थ होने के साथ-साथ कम खर्च लगने से परिजनों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।

बच्चों की मां के सहूलियत के लिए अस्पताल में कंगारू चेयर लाया गया है। जिससे माँ अपने बच्चों को आसानी से दुध पिला सके।
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर अवस्था में पहुंची एक गर्भवती महिला का सफल सर्जरी कर डॉक्टरों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉ सुधीर मिश्रा ने बताया कि महिला को बेहद ही क्रिटिकल अवस्था में यहां लाया गया था। अस्पताल के मेडिकल सपोर्टिंग स्टाफ के सहयोग से सर्जरी कर बच्चे का जन्म कराया गया।

AD


उन्होंने बताया कि बच्चे की स्थिति भी काफी नाजुक थी। जिसे अस्पताल में मौजूद संसाधनों के जरिये ट्रीटमेंट दिया गया। अब जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से सुरक्षित है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के प्रसव के लिए अस्पताल में पर्याप्त अत्याधुनिक संसाधन मौजूद है। आमतौर पर इस तरह के ऑपरेशन में दूसरे अस्पतालों में 50 से 60 हजार का खर्च आता है, मगर यहां महज 15 हजार रुपए में सर्जरी के साथ बच्चे का भी ट्रीटमेंट किया गया जो किसी भी दूसरे अस्पताल या नर्सिंग होम में संभव नहीं है।

मध्यम और गरीब वर्ग के लिए खुला है यह अस्पतालः चेयरमैन
नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदनमोहन सिंह ने बताया कि इस अस्पताल की स्थापना मध्यम एवं गरीब तबके के लोगों के लिए की गई है। हमारा उद्देश्य पैसे कमाना नहीं बल्कि कुशल डॉक्टरों की फौज तैयार करना है। ताकि, समाज और देश को बेहतर डॉक्टर मिल सके। उन्होंने बताया कि यह संस्थान मेडिकल कॉलेज अस्पताल है। यहां हमारे छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ मरीजों की सेवा भी करेंगे। इसके अलावा अत्यंत निर्धन रोगियों के लिए चेयरमैन फंड की भी व्यवस्था हैं। किसी को यहां से निराश होकर लौटने नहीं दिया जाएगा। यह अस्पताल पूरी तरह से ऑपरेशनल मोड में आ गया है। रोगी यहां बेझिझक आएं और बेहतर चिकित्सकीय सेवा का लाभ उठाएं।

AD

Adityapur: Affordable and Quality Facilities Available, a Blessing for the Middle-Class and Poor; Kangaroo Chair Introduced at Netaji Subhash Medical College Hospital

Adityapur: Netaji Subhash Medical College Hospital, located near the Adityapur Auto Cluster, is offering excellent facilities at a low cost. The hospital is setting new milestones daily and has become a blessing for the people of the district. On Thursday, a woman in critical condition was brought in for a cesarean delivery. The baby was born healthy, and the family members were happy due to the low cost involved.

For the convenience of mothers, the hospital has introduced a kangaroo chair, allowing mothers to easily breastfeed their babies. Doctors at the hospital, led by Dr. Sudhir Mishra, successfully performed surgery on the pregnant woman, who was in a critical condition. With the support of the hospital’s medical staff, the baby was delivered. Dr. Mishra mentioned that the baby’s condition was also delicate, but treatment was provided using the hospital’s available resources. Now both the mother and baby are completely safe.

AD

Dr. Mishra further added that the hospital has sufficient modern facilities for childbirth. Normally, such operations cost between 50,000 to 60,000 rupees in other hospitals, but here the surgery and baby’s treatment were completed for just 15,000 rupees, which is not possible at other hospitals or nursing homes.

Hospital Open for Middle-Class and Poor: Chairman Chairman of the Netaji Subhash Group, Madanmohan Singh, stated that this hospital was established for the middle and poor classes. He emphasized that the goal is not to make money but to train a skilled force of doctors who can serve society and the country better. He mentioned that this institution is a medical college hospital where students will study and also serve patients. Additionally, there is a Chairman’s Fund for the extremely poor, ensuring no one leaves disappointed. This hospital is now fully operational, and patients can come without hesitation to receive excellent medical services.

About Author