Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जेबीकेएसएस धनबाद जिला मिडिया प्रभारी रंजीत कुमार महतो के सड़क दुघर्टना की ख़बर सुनकर पुरी टीम उनके आवास मरिचो पहुंचकर की बेहतर स्वास्थ्य की कामना

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के धनबाद जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के सड़क दुघर्टना की सूचना मिलते ही जेबीकेएसएस के सभी टीम सिंदरी विधानसभा गोविंदपुर प्रखंड बरवाअड्डा क्षेत्र के सबसे सूदूरवर्ती क्षेत्र मरिचो पंचायत के बेहराडीह गांव पहूंचकर ईलाज में आर्थिक मदद के साथ साथ घर परिवारजनों का हालचाल लेकर स्वास्थ्य की जल्दी सुधार होने की कामना किया गया ।

ज्ञात हो कि झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति के धनबाद जिला कार्यालय में धनबाद लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव समीक्षा बैठक में ख़बर रिपोर्टिंग संकलन के बाद अपना आवासीय कार्यालय वापस आने के दौरान ढांगी मोड़ बलियापुर के पास सड़क दुघर्टना हो गया था मौके पर उपस्थित झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, धनबाद विधानसभा प्रभारी शक्ति महतो प्रवक्ता नीरज कुमार धनबाद जिला कोषाध्यक्ष पप्पू पहाड़ी महतो केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा छोटा टाइगर छोटू रजक धनबाद जिला उपाध्यक्ष प्रेम रजक,अजीत महतो, राजीव महतो मरिचो पंचायत लोकसभा प्रभारी हिरालाल महतो, वृंदावन महतो जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मनताज अनसारी जिला सचिव तापस महतो मिडिया प्रभारी मोरंगा पंचायत लखु महतो JBKSS सक्रिय सदस्य अशोक कुमार साव, अजय साव महेश महतो ,राजीव महतो,देबासिस महतो मौजूद रहे।

About Author