Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रांची : रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, तीन अगस्त से शुरू होगा एग्जाम

RRB Exam Special Train: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की CEN 09/2025 लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन को आसान बनाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है। परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल की ओर से दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय (गार्डनरिच) को स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

तीन चरणों में होगी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा यह ऑनलाइन परीक्षा तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण 3 से 6 अगस्त, दूसरा चरण 9 से 14 अगस्त और तीसरा चरण 17 से 21 अगस्त तक आयोजित होगा। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और राउरकेला जैसे प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ट्रेनों के सुचारू संचालन और स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन की तैयारियों में जुट गया है।

जरूरत पड़ने पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

अनुमान के मुताबिक, परीक्षा के दौरान रांची में रोजाना लगभग 8,250, बोकारो में 690, जमशेदपुर में 1,635, धनबाद में 2,805, डालटनगंज में 660 और राउरकेला में 1,920 परीक्षार्थी पहुंचेंगे।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभ्यर्थियों की संख्या और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त बोगियां जोड़ने या स्पेशल ट्रेनें चलाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी उम्मीदवार को असुविधा न हो, इसके लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाया जा रहा है।

इस संबंध में रांची के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) करुणानिधि सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान यात्रियों की जरूरतों के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और विशेष ट्रेनों के संचालन हेतु प्रस्ताव पहले ही मुख्यालय को भेजा जा चुका है।

About Author

Leave a Reply