Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

स्वीप कोषांग द्वारा मैनेजमेंट ट्रेंनिंग सेंटर, टेल्को में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

# POLL DAY 25 MAY 2024

उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार मैनेजमेंट ट्रेंनिंग सेंटर, टेल्को में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान सभी से मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है या नहीं इसकी जानकारी ली गयी। साथ ही कंपनी अंतर्गत कार्यरत सभी पदाधिकारी/ कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु अपील किया गया।

मतदाता सूची में नाम के सत्यापन हेतु वोटर हेल्प लाइन एप, 1950 टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही बीएलओ के माध्यम से भी फॉर्म 6 भरने की बात कही गयी। बताया गया कि 26 अप्रैल फॉर्म 6 भरने की अंतिम तिथि है ऐसे में अपने सगे संबंधियों, आस पड़ोस के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सभी के द्वारा मतदान करने का शपथ लिया गया तथा मतदान तिथि के संबंध में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बाइक एवं कार में स्टीकर लगाया गया ।

About Author