Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज अरका जैन यूनिवर्सिटी में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया…

#चुनाव का पर्व, देश का गर्व…

#मजबूत लोकतंत्र-सबकी भागीदारी’’…

मतदाता जागरूकता अभियान में लोगों को लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया…

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार की स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज अरका जैन यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों एवं कर्मियों के द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड कराया गया।

ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत किया जा रहा है । इस दौरान स्वीप के तहत समावेशी चुनाव प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान सभी को वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

About Author