Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

17 साल लंबा इंतजार हुआ खत्म, दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत दूसरी बार बना टी20 विश्व चैंपियन

भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. भारतीय टीम ने साल 2007 में इससे पहले विश्व कप अपने नाम किया था. भारत की जीत के हीरो विराट कोहली रहे, जिन्होंने 76 रनों की पारी खेली. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया है. फाइनल का मुकाबला काफी रोमांचक रहा और भारत ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम किया.

काफी रोमांचक रहा मुकाबला

दक्षिण अफ्रीकी पारी का 15वां ओवर फेंकने आए अक्षर पटेल ने ओवर में 24 रन बटोरकर हेनरिक क्लासेन ने भारत को एक समय मैच में पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया था. 15 ओवर का खेल पूरा होने के बाद दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 30 गेंदों पर 30 रन चाहिए थे, लेकिन इसके बाद बुमराह ने अपने अगले ओवर में सिर्फ चार रन दिए. मैच का 17वां ओवर फेंकने आए हार्दिक ने ओवर की पहली ही गेंद पर क्लासेन का विकटे हासिल किया और इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए.

मैच का 18वां ओवर फेंकने आए बुमराह ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में सिर्फ 2 रन दिए और इस दौरान उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया. भारतीय टीम इस समय तक मैच में वापसी कर चुकी थी. 15, 16, 17 ओवर को मिलाकर अफ्रीकी टीम सिर्फ 10 रन जोड़े पाई. मैच का 19वां ओवर फेंकने आए अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन देकर मैच को पूरी तरह से रोमांचक बना दिया था. भारत को चैंपियन बनने के लिए आखिरी ओवर में 16 रन डिफेंड करने थे और हार्दिक ने सिर्फ 8 रन दिए और भारत को चैंपियन बना दिया।

About Author