Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा के कल्याण गुरूकुल के 22 प्रशिक्षुओं को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बैंगलोर में मिला प्लेसमेंट, डीसी के हाथों मिला ऑफर लेटर

झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित पश्चिमी सिंहभूम के कल्याण गुरूकुल आवासीय प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा के 22 प्रशिक्षुओं को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में प्लेसमेंट मिला है। प्रशिक्षण केंद्र में आज आयोजित कार्यक्रम में डीसी कुलदीप चौधरी और प्रशिक्षु आईएएस अर्नब मिश्रा के हाथों 22 प्रशिक्षुओं को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में प्लेसमेंट का ऑफर लेटर सौंपा गया।

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी कुलदीप चौधरी ने सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामना दिया। साथ ही कहा कि कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण लेकर ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। वहीं प्लेसमेंट पाकर प्रशिक्षुओं ने भी खुशी जाहिर की।

About Author