Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

छऊ नृत्य कला केंद्र के समीप नलकूप गाड़ने को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

चक्रधरपुर।कराईकेला पंचायत के साहू टोला में छऊ नृत्य कला भवन के समय नए नलकूप गाड़ने समेत अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की बैठक रतन साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने मांग किया कि यहां का पानी नलकूप से लाल एवं गंदा पानी निकलता है जो पीने लायक नहीं है।मजबूरन लोगों को वही का पानी पीना पड़ रहा है।जो कि पानी मीठा नहीं है।साहू टोला के आसपास पीने लायक पानी ही नहीं है।इसीलिए तत्काल छऊ नृत्य कला भवन के समीप एक नए नलकूप गड़ा जाए और लोहे का पाइप ना देकर प्लास्टिक का पाइप दिया जाए। जिससे लोगों को पीने लायक पेयजल मिल सके. वही ग्रामीणों ने कहा साहू टोला से लेकर नदी तक का रास्ता 100 फीट बनाया जाए, साथ ही महिलाओं का स्नान घाट का निर्माण किया जाए। थाना स्नान घाट का सीढ़ी का मरम्मती भी की जाए।

सारी समस्या सुनने के पश्चात डॉ विजय सिंह गागराई ने ग्रामीणों को कहा छऊ नृत्य कला भवन के समीप नए नलकूप की मांग पीएचडी विभाग के एसडीओ से किया जाएगा।उन्होंने कहा अगल-बगल जितने भी खराब नलकूप हैं सभी की मरम्मत पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से की जाएगी।उन्होंने कहा सड़क एवं स्नान घाट तथा सीढ़ी का निर्माण को लेकर उपायुक्त से मांग की जाएगी। जिससे आप लोगों की समस्या दूर हो सके।इस मौके पर गणेश साहू, हरेराम साहू, परितोष साहू, दैतारी साहू ,आशीष साहू, भोला साहू, निलमा साहू, सोनिका साहू ,राखी साहू, ज्योतना साहू ,कमला साहू ,दीपिका साहू, उषा साहू ,सविता साहू समिति काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।

About Author