Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

110 विद्यार्थी, 10 प्रतिभाओं को अंजुमन इस्लामिया करेगी सम्मानित, 20 जुलाई को क्लासिक मैरिज हॉल में होगा सम्मान समारोह ,विधायक सुखराम उरांव होंगे मुख्य अतिथि

चक्रधरपुर।अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर की ओर से आगामी 20 जुलाई को चक्रधरपुर के 110 विद्यार्थियों एवं 10 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी दी गई।अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष शहजाद मंजर, उपाध्यक्ष हाजी एकराम हुसैन, सचिव बैरम खान व सहसचिव सद्दाम हुसैन ने संवाददाताओं को जानकारी दी। 

बताया गया कि सम्मान समारोह के मुख्यअतिथि विधायक चक्रधरपुर सुखराम उरांव होंगे।मैट्रिक, इंटर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 110 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही चक्रधरपुर में रहने वाले जिला टॉपर, प्रखंड टॉपर, राज्य टॉपर बनने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मान दिया जाएगा।

इसके साथ ही खेल, नौकरी, शिक्षा और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 शहर वासियों एवं प्रतिभाओं को भी सम्मान दिया जाएगा।कार्यक्रम 20 जुलाई को क्लासिक मैरिज हॉल असलम चौक में दिन के 10:00 बजे से आयोजित होगा।कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावकों के साथ शामिल होने को कहा गया है।

About Author