Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

समाहरणालय गोलचक्कर में लगा स्काई बैलून बता रहा- ‘जमशेदपुर में 25 मई को है मतदान’…

# POLL DAY 25 MAY 2024

जिला निर्वाचन पदाधिकरी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय गोलचक्कर (जुबली पार्क मुख्य प्रवेश द्वार) में स्काई बैलून लगाकर मतदान का संदेश दिया गया। मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार एवं स्वीप कोषांग की पूरी टीम ने 09-जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।

स्काई बैलून के माध्यम से मतदान तिथि 25 मई को लेकर जिले के मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि हम सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, हमारे एक वोट से फर्क पड़ता है। मतदान दिवस के दिन अपने परिवार और आस- पड़ोस के लोगों को भी साथ लेकर बूथ पर जायें। उन्होने 25 को 25 के साथ बूथ पर जाने की अपील की तथा जिला का मतदान प्रतिशत बढ़े इसे लेकर मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी पर बल दिया।

About Author