Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

एडीएम एवं रूरल एसपी ने परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी, 15 अगस्त को माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे झंडोतोलन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है, पूर्वाह्न 9:05 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा। जिला प्रशासन की ओर से समारोह की तैयारी पूरी कर ली गयी है। समारोह को लेकर परेड में शामिल टुकड़ियों ने अंतिम पूर्वाभ्यास किया । एडीएम (एसओआर) श्री महेंद्र कुमार व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री ऋषभ गर्ग ने संयुक्त रूप से परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।

मौके पर एडीएम (एसओआर) ने झंडोत्तोलन किया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस दौरान एडीएम व रूरल एसपी ने मुख्य समारोह को भव्यता से मनाने व परेड से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए। परेड में JAP 6, जिला पुलिस बल (पुरुष/ महिला), होमगार्ड, एनसीसी (बॉयज/ गर्ल्स), स्काउट एंड गाइड (बॉयज/ गर्ल्स) तथा संत मेरी की बैंड टीम शामिल थी।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया है कि 15 अगस्त 2024 के अवसर पर सभी प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत सचिवालय स्तर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग एवं सहभागिता के साथ स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन करना सुनिश्चित करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में 14 अगस्त को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में देशभक्ति गीत- नृत्य से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें विभिन्न सरकारी एवम निजी स्कूल के बच्चे सामूहिक नृत्य- गायन, कविता वाचन में अपनी प्रस्तुति देंगें। 15 अगस्त को अपराह्न 3 बजे से टिनप्लेट ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं मीडिया के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच का आयोजन होगा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन जगहों में झंडोत्तोलन समारोह होंगे आयोजित

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के आवासीय कार्यालय में 8:00 बजे पूर्वाह्न

मुख्य समारोह स्थल (गोपाल मैदान) में 09:05 बजे पूर्वाहन

समाहरणालय में 10:15 बजे पूर्वाह्न

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10:30 बजे पूर्वाहन

अनुमंडल कार्यालय धालभूम में 10:45 बजे पूर्वाह्न

पुलिस केंद्र, गोलमुरी में 11:00 बजे पूर्वाह्न

रेड क्रॉस सोसाइटी में 11:15 बजे पूर्वाह्न

About Author