Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर के घाटशिला में हुआ AISMJWA का मिलन सह सम्मान समारोह

पत्रकारों के खिलाफ हथियार बन गया है सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस-प्रीतम भाटिया
“बहुत जल्द 5 लाख का बीमा देगा ऐसोसिएशन-शंकर गुप्ता”,


जमशेदपुर:आज AISMJWA का पत्रकार मिलन सह सम्मान समारोह जमशेदपुर के घाटशिला स्थित वनांचल रिसोर्ट में संपन्न हुआ.मौके पर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे.श्री भाटिया ने पत्रकारों की एकजुटता,संगठन की आवश्यकता और पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला.

श्री भाटिया ने कहा कि हम पत्रकारों की समस्या के लिए 24 घंटे 365 दिन तत्पर रहते हैं.उन्होने कहा कि संगठन वह है जो देना जानते हैं न कि पत्रकारों से लेना,जब आप समाज के लिए नि:शुल्क सेवा करेंगे तो समाज भी आपको सम्मान देना चाहेगा.वे बोले वर्तमान समय में पत्रकारों पर अंकुश लगाने के लिए सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया जा रहा है लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमें इसका जवाब देना आता है.

मौके पर बतौर सम्मानित अतिथि ऐसोसिएशन के प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता ने कहा कि इस संगठन ने न सिर्फ पत्रकारों को नि:शुल्क सदस्यता दी है बल्कि नि:बीमा और न्याय दिलाने का काम किया है.उन्होने कहा कि दो साल पूर्व हमने ऐसोसिएशन की ओर से दो लाख का बीमा दिया था लेकिन हम अब 5 लाख का बीमा बहुत जल्द देने जा रहे हैं,इस विषय पर चर्चा जारी है.वे बोले हम सरकार पर बहुत ज्यादा भरोसा नहीं करते क्योंकि 4 साल बीत चुके हैं और बस तारीख पर तारीख दी गई है.

मौके पर बतौर सम्मानित अतिथि ऐसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय ने कहा कि पत्रकारों को गुटों में बंटे होने के कारण सरकार का रूझान घटना स्वाभाविक है.श्री पांडेय ने कहा कि सिर्फ AISMJWA ही ऐसा संगठन है जो किसी भी संगठन से जुड़े पत्रकारों को एक मंच पर लाने और मुसीबत में मदद देने की गारंटी है.
बतौर विशिष्ट अतिथि ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता अरूण मांझी ने कहा कि पत्रकारों पर जब भी मुसीबत आई हो हम सबसे पहले खड़े हुए हैं चाहे वह पत्रकार हमारे संगठन से संबंधित हो या न हो.वे बोले पत्रकारों में आपसी मतभेद का सरकारी मशीनरी को फायदा मिलेगा इसलिए एकजुटता जरूरी है.


मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि नैशनल फुटबॉलर और वनांचल रिसोर्ट के संचालक आनंदो भट्टाचार्य,समाजसेवी और शिक्षक साधुचरण पॉल,आईसीसी युनियन के अध्यक्ष बीएन सिंहदेव,जीतेंद्र श्रीवास्तव सहित ग्रामीण जिला अध्यक्ष रवि सिंह को ऐसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया द्वारा पुष्पगुच्छ,प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो,अध्यक्ष रंजीत राणा,देवेन्द्र सिंह,जमशेदपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह,महासचिव मोहम्मद कलीमुद्दीन,शहरी जिला अध्यक्ष गौतम ओझा,शहरी जिला महासचिव आशीष गुप्ता,कुमार गौरव,विद्युत महतो,बिनोद सिंह,रॉबिन भुल्लर,रोहित कुमार,सुनील साव,अमिताभ वर्मा,अभिजीत सेन, सिद्धार्थ कुमार,सुबोध कुमार,गणेश प्रसाद, मुसाबनी प्रखंड 20 सूत्री सदस्य लक्ष्मण चंद्र बाग सहित अन्य कई पत्रकारों और समाजसेवियों ने भी वर्तमान समय में पत्रकारों की समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किये.
कार्यक्रम की शुरुआत में मैगनेटिक सिस्टम द्वारा आयुर्वेद के चिकित्सक जीतेंद्र श्रीवास्तव ने पत्रकारों की पूरे शरीर की स्वास्थ्य जांच की गई.इसके बाद अतिथियों को मंच पर आसीन करते हुए पौधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.वहीं कार्यक्रम में भोजनावकाश के उपरांत पत्रकारों को बिरसा फन सिटी रिसोर्ट भी घुमाया गया.

सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत सेन‌ को ऐसोसिएशन द्वारा प्रदेश कोषाध्यक्ष,गौतम ओझा को जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष व‌ आशीष गुप्ता शहरी जिला महासचिव का प्रमाण पत्र भी प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय द्वारा दिया गया.
इसी क्रम में शहरी जिला अध्यक्ष और महासचिव ने अपनी जिला कमेटी का विस्तार करते हुए बिनोद सिंह और कुमार गौरव को जिला उपाध्यक्ष,अमिताभ वर्मा और अरूप मजूमदार को जिला सचिव,अनेक बिहारी खेमका को कोषाध्यक्ष,मंटू शर्मा,रविंदर सिंह रिंकू,रॉबिन भुल्लर और रोहित कुमार कार्यसमिति सदस्य बनाया है।

About Author