Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जुगसलाई रेलवे फाटक के निकट ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के निकट मुंबई हावड़ा डाउन लाइन में रांची इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जहाँ जुगसलाई पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे डाउन लाइन में इंटरसिटी ट्रेन टाटानगर स्टेशन जा रही थी कि तभी अचानक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बैठे लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी।

प्रत्यक्षदर्शी समीर ने बताया कि वे सभी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे खड़े थे तभी अचानक उनके सामने खड़ा व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी, उन्होंने बताया कि घटना आत्महत्या से संबंधित है इस संबंध जुगसलाई पुलिस को सूचना दी गई जहां पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। वही जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची जुगसलाई पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है जांच के बात कह कर फिलहाल इस संबंध में कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया

About Author