Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपायुक्त ने सभी स्कूलों को जारी किया आदेश,वर्ग 05 तक की कक्षाएं 10 बजे से 02 बजे तक तथा वर्ग 06-12 की कक्षाएं 09 बजे से 03 बजे तक संचालित होंगी

राज्य में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। उक्त को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला अंतर्गत संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 19.01.2024 से दिनांक 25.01.2024 तक के लिये वर्ग-KG से वर्ग-05 तक की कक्षायें पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित होगी।

वर्ग-06 से वर्ग-12 तक की कक्षायें पूर्ववत् पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित होंगी। मध्याह्न भोजन पूवर्वत चालू रहेगा।

About Author