Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सिदगोड़ा सूर्यधाम में प्रतिमा के पुनर्स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारियां हुई पूरी, रंगबिरंगी लाइटों से जगमग हुआ सूर्यधाम।

जमशेदपुर- सूर्यधाम सिदगोड़ा में माँ दुर्गा, श्री राधा कृष्ण एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर संगीतमय श्रीराम कथा समेत अन्य आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। मंगलवार को सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान से पूर्व भव्य कलश यात्रा बागुनहातु के डोंगा घाट से सूर्यधाम पहुंचेगी। कलश यात्रा को भव्य एवं खास बनाने के लिए सूर्य मंदिर समिति की ओर से व्यापक तैयारी की गई है।

सोमवार को बागुनहातु डोंगा घाट की साफ-सफाई जे एन ए सी और सूर्य मंदिर समिति की ओर से गयी। इसके साथ ही कलश यात्रा में हजारों माता-बहनें शामिल होंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य दिनेश कुमार ने बताया कि कलश यात्रा में बैंड-बाजा, भक्तिमय डीजे संगीत, श्री राधा-कृष्ण, माँ दुर्गा और शिव परिवार की मनोरम झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही, कलश यात्रा के आगे-आगे स्वच्छ निर्मल जल का टैंकर के द्वारा छिड़काव किया जाएगा। कलश यात्रा की शुरुआत सुबह 7 बजे होगी। सूर्यधाम परिसर में बनाये गए यज्ञशाला में कलश को स्थापित किया जाएगा। दिनेश कुमार ने बताया कि कलश यात्रा को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

कलश यात्रा के लिए हजारों की संख्या में कलश मंगाए गए हैं। दिनेश कुमार ने श्रद्धालुओं से कलश यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है। कलश यात्रा की तैयारी सूर्य मंदिर समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, बबुआ सिंह, शैलेश गुप्ता एवं अन्य सदस्य देख रहे हैं।

About Author