Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 500 ली. से ज्यादा शराब जप्त

▪️उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 500 ली. से ज्यादा शराब जप्त*

*▪️उपायुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध चलाया जा रहा सघन छापेमारी अभियान*
————————-

रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिले में अवैध शराब का निर्माण एवं बिक्री के रोकथाम हेतु उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के आदेशानुसार उत्पाद विभाग द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा । इसी क्रम में सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह, ग्वाला बस्ती भुइयांडीह में छापामारी कर मिनी अवैध शराब फैक्ट्री का उदभेदन किया गया । मौके पर से अवैध विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्री सहित सप्लाई हेतु तैयार अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया। अवैध शराब कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है।

*जब्त प्रदर्श-*
1. Black Horse whisky 750ml (For sale in Arunachal pradesh only)- 50 पेटी (450 लीटर)
2. रंगीन विदेशी शराब- 30 लीटर
3. विभिन्न ब्रांड के अवैध विदेशी शराब- 105 बोतल (27.465 लीटर)
4. विभिन्न ब्रांड के स्टिकर्स- 100 लीफ
5. विभिन्न ब्रांड के कॉर्क ढक्कन- 500 पीस
6. होलोग्राम स्टिकर्स- 50 लीफ
7. Honda Activa scooter (Registration No अंकित नहीं)

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

About Author