Categories

November 2, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासाः ग्राम प्रभारी सम्मेलन में गरजे आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो,एनडीए प्रत्याशी गीता कोडा़ को जीताने का कियाआह्वान

चाईबासा जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में आज आजसू पार्टी के द्वारा सिंहभूम लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो मौजूद थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा की सोरेन परिवार तीन बार मुख्यमंत्री बने लेकिन सिर्फ झारखंड को लुटने का काम किया।

झामुमो जल जगंल जमीन कि बात करते है,लेकिन राज्य को सिर्फ लुटने का काम करने का कार्य किया है।इनका कोई भी एक विकास योजना राज्य में नहीं दिखती है। झामुमो एमएमए बना सकते है लेकिन इमानदारी से को कार्य नहीं कर सकते।लोकसभा प्रत्याशी गीता कोडा़ ने कहा की झारखंड की वर्तमान की झामुमो की सरकार ने पांच सालो तक सिर्फ यहां के लोगों को ठगने का काम किया है।आने वाले चुनाव में ठगबंधन कि सरकार को सबक सिखाने का कार्य करे।

About Author