Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा : भारतीय जन नाट्य संघ(इप्टा) द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नामक नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुत करके लोगों को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक

चाईबासा : भारतीय जन नाट्य संघ(इप्टा) की चाईबासा शाखा के कलाकारों ने जिला परिवहन विभाग चाईबासा के सौजन्य से मेरी टोला, बर्कनदाज टोली तथा गाड़ी खाना के नुक्कड़ों पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नामक नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति करके लोगों को यातायात के नियमों का पालन कर अपने जीवन को सुरक्षित रखने की सलाह दी।

इस नाटक के माध्यम से इप्टा के कलाकारों ने लोगों को समझाया कि अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक है कि हेलमेट पहन कर ही दुपहिया वाहन चलाएं, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन कभी न चलाएं, इसके अलावा सिग्नल पर लाल बत्ती होने पर रुकें, पीली बत्ती पर तैयार रहें और हरी बत्ती पर चलें। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी कभी न चलाएं।

अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के हाथ में गाड़ी न दें। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। जेब्रा क्रॉसिंग देखकर ही सड़क पार करें। नाटक में भाग लेने वाले कलाकारों में तरुण मुहम्मद, परवेज आलम, शीतल सुगंधिनी बागे, श्यामल दास, राजू प्रजापति, खुशबू राम, नरेश और अनु पूर्ति उपस्थित थे।

About Author