Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चाईबासा : डीएवी में रक्षाबंधन का त्योहार संपन्न

17 अगस्त 2024, चाईबासा:-स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 174 बटालियन सीआरपीएफ, पुलिस लाइन, चाईबासा के सेकंड इन कमांड रजनीश कुमार, इंस्पेक्टर राजवीर सिंह सहित कई जवान उपस्थित थे। सेकंड इन कमांड रजनीश कुमार ने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी व कहा कि रक्षाबंधन भाई – बहन के अटूट प्यार का त्योहार है।

प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि सीआरपीएफ देश के अंदर लोगों को शांतिपूर्वक जीने का संदेश देती है कोई भी प्राकृतिक आपदा हो या विपत्ति काल सीआरपीएफ सबसे पहले जरूरतमंदों की सहायता के लिए पहुंचती है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने में सीआरपीएफ के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। ‘वंदे मातरम’ शीर्षक गीत शुभम् सामंत द्वारा पेश किया गया।कक्षा सातवीं की छात्राओं द्वारा स्वागत गान व तीसरी के छात्र आरव भूत द्वारा देशभक्ति कविता प्रस्तुत किया गया।

वरिष्ठ शिक्षक आर के द्विवेदी ने समाज निर्माण में सीआरपीएफ के योगदान पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। संगीत शिक्षक ओ सी दास ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया ।’फूलों का तारों का’ शीर्षक गीत छात्रा अर्पिता राज द्वारा प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन शिक्षक देवानंद तिवारी ने किया।

About Author