Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चंपाई सरकार ने राज्य के 444 स्कूलों- कॉलेजों को दिया 90 करोड रुपए का अनुदान

रांची—चंपाई सोरेन (Champai Soren) सरकार ने झारखंड के 444 स्कूलों और कॉलेजों को 90 करोड रुपए अनुदान के रूप में मंजूर कर दिए हैं।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (Literacy Department) ने 2023-24 की अनुदान राशि जिलों को भेज दिया है। 168 इंटर कॉलेज, 305 उच्च विद्यालय, 37 संस्कृत विद्यालय और 36 मदरसा ने अनुदान के लिए आवेदन जमा किया था।

वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने जताया आभार
अनुदान समिति ने 151 इंटर कॉलेज, 234 उच्च विद्यालय, 30 संस्कृत विद्यालय और 29 मदरसा के लिए राशि स्वीकृत की है। शिक्षा विभाग द्वारा राशि जिला कोषागार को भेज दी गयी है।

Inter College को अधिकतम 60 लाख व न्यूनतम 16.80 लाख और उच्च विद्यालय को अधिकतम अनुदान मिलेंगे।

इधर झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बैठक कर राशि आवंटन के लिए सरकार के प्रति आभार जताया है। बैठक में मोर्चा ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। बैठक में कुंदन कुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, मनीष कुमार आदि थे।

About Author