Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां में मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बालक में गम्हरिया और बालिका में सरायकेला बना चौंपियन

खिलाड़ियों को प्लेटफार्म देने के लिए सरकार कटिबद्ध- मो. दिलदार

खरसावां
कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार और जिला प्रशासन के सौज्नीय से खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2023 संर्पन्न हो गई।

बालक वर्ग के जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता में गम्हरिया ने ईचागढ़ को टाई ब्रेकर से जबकि बालिका वर्ग में सरायकेला ने खरसावां को पेनाल्टी कीक में पराजित कर जिले की चौंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया।

इसके पूर्व बालक वर्ग की प्रतियोगिता में गम्हरिया ने कुचाई प्रखंड की टीम को जबकि ईचागढ़ ने राजनगर टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। इधर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में सरायकेला ने कुचाई को 1-0 से जबकि खरसावां ने राजनगर को टाई ब्रेकर में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहने वाली गम्हरिया एवं ईचागढ़ की टीम एवम महिला वर्ग में खरसावां एवं सरायकेला की टीम प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चाईबासा रवाना होगी। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता टीमों को जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मो0 दिलदार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, सेवन ए साइड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव पिनाकी रंजन, खो खो संघ के दिवाकर सोरेन, सपन महतो कुश्ती संघ के दिलीप गुप्ता ने के द्वारा टॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर श्री दिलदार ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के भी युवक-युवतियों के प्रतिभा को तराशने का काम राज्य सरकार कर रही है। उन्होने कहा कि खेल की दिशा में राज्य सरकार बेहतर करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, सेवन ए साइड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव पिनाकी रंजन, खो खो संघ के दिवाकर सोरेन, सपन महतो कुश्ती संघ के दिलीप गुप्ता ने पुरस्कृत किया। वही मैच में रेफरी की भूमिका वीरेन पाल, संतोष महतो, सुरेश महतो, समीर महतो, देवा नायक, एस सिंहदेव, दिकू हेंब्रम ने निभाई।
खरसावांः फोटो संख्या 3 बालक वर्ग के मुख्यमंत्री कप फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता उप विजेता टीम को सम्मानित करते डीएसए सचिव व अन्य।

About Author