Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर में सोमवार को धूमधाम से पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण के साथ स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ पौधे कितना आवश्यक और पौधों का संरक्षण को लेकर बच्चों ने नाटक की प्रस्तुति की।

Advertisement –

आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट के सहयोग से पूरे स्कूल परिसर में पौधारोपण कर इसका संरक्षण का संकल्प लिया गया। मौके पर आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट की एचआर हेड अरुणाभा डे,आशीष कुमार,स्कूल की प्रधानाध्यापिका स्मिता श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, विनय राय, शंभु यादव, शिक्षक किशोर हेम्ब्रम व ज्योति मुंडू समेत अन्य उपस्थित रहे।

About Author