पीएम अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे डीसी, आकांक्षी कार्यक्रम के तहत गाम्हारिया प्रखण्ड टॉप पाँच में हुआ शामिल….

SERAIKELLA : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को पीएम एक्सीलेंस अवार्ड इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पुरुस्कार देने की घोषणा की गई है । बताया जा रहा है कि यह 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा। विदित हो कि उपायुक्त को यह सम्मान आकांक्षी कार्यक्रम के तहत प्रखंड गाम्हारिया को टॉप पांच प्रखंडों में शामिल होने पर दिया जा रहा है।
वहीं उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नीति आयोग की टीम गम्हरिया प्रखंड दौरे पर पहुंची थी । जहां टीम ने प्रखंड के सभी कार्यों को मानक के अनुरूप पाई थी। इधर उपायुक्त को यह सम्मान दिए जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बुद्धिजीवियों ने खुशियाँ जाहिर करते हुए उन्हें बधाई भी देने लगे।
