Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उपायुक्त ने की बैठक कर की पेयजल जलापूर्ति योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में पेयजल जलापूर्ति को लेकर बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक पदादिकारी पेयजल स्वच्छता विभाग सरायकेला- आदित्यपुर, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertising-

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सर्वप्रथम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पेयजल जलापूर्ति हेतु किए जा रहे कार्य एवं संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की।

ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में पेयजल जलापूर्ति योजना से संबंधित प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करे: उपायुक्त।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एई-जेई के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे गांव जहां एक भी चापाकल चलने की स्थिति में ना हो, को चिन्हित कर यथाशीघ्र रिपेयरिंग कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उपायुक्त नें कहा कि जिले में 1000 चापाकल रॉटेन राइजर पाइप लाइन के कारण खराब पड़े है, जिसके मरम्मति हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर चापाकल मरम्मति कराना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई किए जा रहे हैं जो उचित मात्रा में नहीं किए जा रहे है। ऐसे में संबंधित विभागीय पदाधिकारी को ऐसे क्षेत्र को चिन्हित कर पेयजल जलापूर्ति की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करे। उपायुक्त नें कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब चापानलो की मरम्मति हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी की देखरेख में टीम बनाई गई है जो निर्धारित तिथि के अनुसार पंचायतों का भ्रमण कर खराब पड़े चापाकल के मरम्मति सुनिश्चित करेंगे। ताकि बढ़ती गर्मी एवं भीषण धुप में किसी भी परिवार को पेयजल की समस्या का सामना ना करना पड़े।

About Author