Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उपायुक्त ने की टाटा कंपनी के साथ बैठक, माननीय मुख्यमंत्री का दौरा तथा अन्य बिंदुओं पर हुई चर्चा

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का 3 अप्रैल को जमशेदपुर के टीनप्लेट कंपनी में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेना प्रस्तावित है। उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने माननीय मुख्यमंत्री के आगमन के तैयारियों की समीक्षा को लेकर टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली । साथ ही अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। मानगो में पिछले दिनों हटाये गए अतिक्रमण में मुंशी मोहल्ला के पास सेंट्रल वर्ज का निर्माण कार्य यथाशीघ्र शुरू हो इसपर चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि शहर को सुंदर व स्वच्छ रखने के लिए जरूरी है कि सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाए । टाटा कंपनी का समाज सेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशेषता का लाभ जिले के छात्राओं को मिले इसे लेकर सभी कस्तूरबा विद्यालयों के शैक्षणिक गतिविधि में सहयोग देने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा सीएसआर के तहत जिला लाइब्रेरी में फर्नीचर(टेबल, कुर्सी आदि) उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। बैठक में निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रजंन, टाटा लैंड डिपार्टमेंट के हेड श्री अमित सिंह व टाटा कम्पनी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे |

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

About Author