Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कांड्रा-सरायकेला मार्ग में 407 ट्रक और बाईक में सीधी भिड़ंत,एक की मौत….

Seraikella : कांड्रा सरायकेला मार्ग की दुगनी में जिओ पेट्रोल पंप समीप भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बाईक सवार कांड्रा से सरायकेला की ओर जाने की क्रम में उक्त घटना स्थल पर विपरीत दिशा से आ रही एक 407 ट्रक से सीधी भिड़ंत ही गई।

वहीं सूत्रों की माने तो उक्त ट्रक चालक गलत दिशा में आकर बाईक को कुचलते हुए काफी दूरी तक घसीट कर ले गया जिससे बाईक सवार मौके पर दम तोड़ दिया।

जहाँ इस मर्मांतिक दृश्य को देखने के लिए घटनास्थल पर राहगीर और आस पास के लोगों की काफी भीड़ लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पर पुलिस पहुंचे और शव तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपनी कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

About Author