Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चौका : डिवाईडर जम्प करते ही पुलिस ने पकड़ा टैक्टर, चालक को चेतावनी देकर छोड़ा….

Chandil : अनुमण्डल क्षेत्र की एनएच 33 टाटा राँची मार्ग की चौका ओवरब्रिज के अंत में रबिबार दोपहर करीब डेढ़ बजे हड़बड़ी में एक ट्रैक्टर डिवाईडर जम्प कर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान चौका थाना पुलिस बल वहाँ से गुजर ही रहा था कि अचानक उस ट्रेक्टर पर नजर पड़ा।

सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते देख ट्रैक्टर चालक को सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने को कहा गया। फिर पुलिस ने चालक को फटकार लगाया एवं भविष्य में दुबारा ऐसी गलती न हो जिसकी चेतावनी देकर वाहन को छोड़ दिया गया।

विदित हो कि ट्रैक्टर की इंजन और ट्रॉली को लेकर करीब 15 फिट से अधिक लम्बी होती है जबकि डिवाइडर की चौड़ाई मात्र छे फिट के आसपास होती है, यानी डिवाईडर जम्प करते समय सड़क की दोनों तरफ वाहनों की आवागमन वाधित हो सकता है और इस दौरान थोड़ी सी चूक के कारण एक भयंकर सड़क हादसा होने की आशंका जताया जा सकता  है।

कई जगहों पर वाहन चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर ऐसी ही घटना की शिकार हो चुका है इसलिए ऐसी घटना क्षेत्र में न हो जिसपर पुलिस द्वारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

बताते चलें कि राज्य सरकार के आदेशानुसार अवैध बालू ढुलाई पर प्रशासन को सख्ती बरतना है जिसके लिए भी इनदिनों ट्रैक्टर पर पुलिस पैनी नजर रख रही है।

About Author