Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने खरसावां-कुचाई थाना का किया औचक निरीक्षण, क्षेत्र की ली भौगोलिक जानकारी

सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत मंगलवार को कुचाई और खरसावां थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमें में हडकंप की स्थिति बन गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना के पुलिस पदाधिकारीं एवं पुलिस कर्मियों से थाना क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी ली। साथ ही अपराध नियंत्रण, गुणवत्तातपूर्ण अनुसंधान, विधि-व्यवस्था संधारण, नक्सली गतिविधि पर निगरानी, अवैध मादक पदार्थों के खरीद-फरोख्त पर रोकथाम तथा लंबित कांड, वारंट व कुर्की इश्तेहार के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

मौके पर श्री लुणायत ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट रहे। अपराध नियंत्रण में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना में रहने की बजाय गश्त पर निकलने की आदत बना लें और तकनीकी पक्ष को मजबूत कर लें। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास करने की सीख दी।

उन्होने कहा कि थाना प्रभारी अपराध पर हर हाल में अंकुश लगाए। गश्त को प्रभावी बनाने से सूचना तंत्र ज्यादा मजबूत हो सकेगा। इस दौरान एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा, डीएसपी प्रदीप उरांव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

About Author