Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विकास के पहले पायदान पर पहुंचा पूर्वी सिंहभूम, आकांक्षी जिला रैंकिंग में पूरे देश में मिला पहला स्थान

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्रीमती विजया जाधव के कुशल मार्गदर्शन, सतत् पर्यवेक्षण, सुक्ष्म समीक्षा तथा सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सतत प्रयास से आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत देश के 112 आकांक्षी जिलो में डेल्टा रैंकिंग के आधार पर पूर्वी सिंहभूम जिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विशेष उपलब्धि यह है कि दूसरे एवं तीसरे स्थान पर भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि प्रक्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम को ही स्थान मिला। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी तथा कहा कि विशेष बधाई उन टोला, गांव, पंचायत एवं प्रखण्ड स्तर के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि के लि कार्यरत कर्मी एवं पदाधिकारी का जिनके अमूल्य योगदान से यह उपलब्धि हासिल हुई है। प्रयास है कि जिला प्रशासन उस लम्बी कतार के अंतिम व्यक्ति के पास पहुंचे तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करते हुए हर चेहरे पर मुस्कान लाये ।

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

About Author