Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विश्व कल्याण प्राचीन गुरुकुल आश्रम में पांच दिवसीय गीता यज्ञ एवं संकीर्तन

राजनगर प्रखंड के बाना पंचायत ग्राम टांगरानी स्थित श्री श्री विश्व कल्याण प्राचीन गुरुकुल आश्रम में पांच दिवसीय गीता यज्ञ एवं संकीर्तन दिनांक 7-03 -2023 मंगलवार को पुर्णाहुति के साथ समापन हुआ । विश्वकल्याण के लिए 65 वर्षों से हो रही है गीता यज्ञ । वर्ष 1958 – 59 ने स्वामी रामानंद सरस्वती व विज्ञानानंद सरस्वती के सहयोग से हर वर्ष यहां गीता यज्ञ का आयोजन हो रहा है । इस वर्ष विश्व कल्याण श्रीमद्भगवद्गीता यज्ञ मंदिर प्राचीन गुरुकुल आश्रम टांगरानी में 65 वा वर्षिक पंच कुंडलीय गीता यज्ञ का आयोजन हुआ। गीता यज्ञ में झारखंड ,उड़ीसा , बिहार , बंगाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे । सभी श्रद्धालुओ को आश्रम की ओर से सभी को प्रसाद एवं नाश्ता दिया । चन्दन बाबा एवम् सहयोगी भक्त वृन्द , सरायकेला नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी , बलदेव मंडल, भगवती परीक्षा , दशरथी प्रधान, साधु चरण प्रधान , रामसिंह हेम्ब्रम ,चंदन राउत , लाल चन्द महतो , रमेश हांसदा एवं गणमान्य व्यक्ति, एवम् ग्रामवासी आदि उपस्थित थे ।

About Author