पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन…..

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (Delhi AIIMS) में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने पूर्व पीएम के निधन पर दुख जताया।
रॉबर्ट वाड्रा ने एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। राष्ट्र के लिए आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। आपको हमेशा आपकी आर्थिक क्रांति और देश में लाए गए प्रगतिशील बदलावों के लिए याद किया जाएगा।”
वहीं झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने आधिकारिक एक्स ऐप में साझा किया कि ” महान अर्थशास्त्री, सहज, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। देश के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

