हरिणा सरहुल पर्व में शामिल हुआ पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा…..

JAMSHEDPUR : राज्य की हरेक आदिवासी बहुल क्षेत्र में पहला अप्रैल को धूम धाम से सरहुल पर्व मनाया गया। जहाँ पारंपरिक विधि विधान में पूजार्चना के लिए आदिवासी समाज के सपरिवार अपने अपने क्षेत्र में भारी संख्या में एकत्रीत होते हुए देखा गया।
साथ ही राज्य की कई इलाकों में पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस था इसलिए समाज के लोग शांतिपूर्ण पर्व मनाया।
वहीं इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी जमशेदपुर के पोटका की हरिणा में आयोजित सरहुल पर्व में शामिल हुए तथा जाहिर थान में विधिवत पूजार्चना कर राज्य और देशवासियों की खुशहाली की कामना किया।
जहाँ श्री मुंडा ने देशवासियों को सरहुल पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह सरहुल पर्व प्रकृति से जुड़ा है, सारे पेड़, पौधों के बीच हमारे आस्तित्व जुड़ा हुआ है। प्राकृतिक रंग में रंगकर सराबोर होते हैं, यही हमारा सरहुल पर्व है। इस अवसर पर हरिणा सरहुल पर्व में काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
