Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला खरसावां श्री परशुराम शक्ति सेना के ओर से स्थापना दिवस मनाया गया

आज खरसावां के मां बसंती मंदिर परिसर पर जिला सरायकेला खरसावां श्री परशुराम शक्ति सेना के ओर से स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने पंडित के द्वारा भगवान परशुराम की चित्र पर पूरी विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कराकर सभी ने नमन किया एवं श्री परशुराम शक्ति सेना संगठन को गांव-गांव में प्रत्येक ब्राह्मण के घर पहुंच कर समाज को मजबूत किया जाएगा।

आज स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री परशुराम शक्ति सेना केंद्रीय कमेटी के सचिव सुशील सारंगी ने कहां के आज का दिन हम सबके लिए खुशी का दिन है 2020 में सरायकेला खरसावां में श्री परशुराम शक्ति सेना का गठन किया गया था आज उसी के तहत आज स्थापना दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने सभी भगवान Spanish के रास्ते पर चलने के लिए आज संकल्प लेने का दिन है उन्होंने बताया कि बहुत ही जल्दी पश्चिम सिहभुम में भी श्री परशुराम शक्ति सेना की कमिटी का गठन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में उपस्थित थे केंद्रीय सचिव सुशील सारंगी, भानु प्रताप नन्द, सरोज कुमार मिश्रा, सुजीत हाजरा, मानु नन्द, प्रवीण सारंगी, सुमन कुमार पाणी, समीर आचार्य, बुधु पति, ससनी त्रिपाठी, रधुपति, राजीव मिश्रा,

About Author