Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

हर रामभक्त की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवारत है सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या (उप्र): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिये उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को हर स्तर पर नियंत्रित रखने के निर्देश देते हुए सोमवार को कहा कि इसके लिये अयोध्या के सभी प्रमुख रास्तों पर बेहतर भीड़ प्रबंधन नजर आना चाहिये. अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित कंट्रोल रूम में प्रदेश, जोन और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.योगी ने कहा कि श्रीरामलला के दर्शन के लिए देशभर से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए राज्य सरकार तत्पर है.

उन्होंने कहा कि चूंकि मौसम खुलने लगा है और ठंड में भी कमी हो रही है, लिहाजा अयोध्या आने वाले पर्यटकों और रामभक्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी. ऐसे में सभी श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक भगवान रामलला के दर्शन हों इसका विशेष ध्यान रखा जाए.

About Author