Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जे .के .ए .आई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप गोवा में सफलतापूर्वक संपन्न, झारखंड के राजा घोष ओपेन कुमीते पुरुष वर्ग में राष्ट्र चैंपियन बने

चाईबासा -जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 41वीं जे .के. ए.आई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप , राष्ट्रीय कराटे ट्रेनिंग कैंप ,भेटरेन कराटे चैंपियनशिप सह 16वीं क्यू लेवल नेशनल कराटे चैंपियनशिप गोवा के कैंपल स्पोर्ट्स कंपलेक्स इनडोर स्टेडियम में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। जे के ए आई नेशनल कराटे चैंपियनशिप गोवा के लिए एस.आर. रुंगटा ग्रुप चाईबासा के द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग मिला इस 5 दिवसीय कराटे चैंपियनशिप में राष्ट्र कराटे प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया ।

साथ ही साथ ब्लैक बेल्ट की परीक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, परीक्षक एवं जज- रेफरी की परीक्षा भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम को जापान से आए हुए 8वीं डॉन ब्लैक बेल्ट जापान के सिहान टोमियो ईमामुरा,4th डॉन ब्लैक बेल्ट जेकेए हेड क्वार्टर प्रशिक्षक सेंसाई हेदीमोतो कुरीहारा एवं 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट जेकेए इंडिया के मुख्य कराटे प्रशिक्षक सिहान आनंद रत्ना के द्वारा संचालित की गई। साथ ही साथ समापन समारोह में सेंसाई प्रकाश कुमार प्रसाद,सेंसाई पंकज कुमार सिंह ,सेंसाई करुणा होरो, सेंसाई चंद्रशेखर शेट्टी,सेंसाई दिवेश त्रिवेदी,सेंसाई सुरेश माली सेंसाई सुदर्शन रूपालू अन्य गण मान्य जज एवं रेफरी उपस्थित थे इस चैंपियनशिप में जेके एआई झारखंड के 14 कराटे कार भाग लिए और चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 पदकों पर कब्जा जमाया ,

जिसमे 8 स्वर्ण पदक 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक प्राप्त किया कराटे चैंपियनशिप का परिणाम इस प्रकार रहा-8 वर्ष से नीचे ब्राउन एवं ब्लैक बेल्ट काता और कुमीते दोनों वर्ग में आयन तीयू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया , 14 वर्ष से नीचे ब्राउन एवं ब्लैक बेल्ट कुमीते वर्ग में संजीत तुवीड ने रजत पदक प्राप्त किया, 16 वर्ष से नीचे 6वीं से 4th क्यू बेल्ट काता वर्ग में तरुण बोबंगा ने कांस्य एवं इसी वर्ग के कुमीते स्पर्धा में तरुण बोबंगा ने रजत पदक एवं सुशांत एक्का ने कांस्य पदक प्राप्त किया, 16 वर्ष से नीचे ब्राउन एवं ब्लैक बेल्ट काता एवं कुमीते वर्ग में बुधन सिंह तीयु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, 18 वर्ष से नीचे ब्राउन एवं ब्लैक बेल्ट काता और कुमीते वर्ग में सावन कुमार मोहंती ने कांस्य एवं रजत पदक प्राप्त किया। 18 वर्ष से ऊपर पुरुष वर्ग के कुमीते स्पर्धा में राजा घोष ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया,

पुरुष टीम काता वर्ग में राजा घोष, निरंजन कुमार दास ,अंशु विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया भेटरेन चैंपियनशिप में सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने काता और कुमीते वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।जेके एआई झारखंड टीम की सफलता के लिए संत जेवियर कल्याण केंद्र के डायरेक्टर फादर यूजीन एक्का, प्रभारी राकेश तिग्गा एवं जेके एआई झारखंड के उपाध्यक्ष इरशाद अली , जे.के.ए.आई झारखंड के महासचिव डॉक्टर अमरेश अनीश एवं समस्त, पदाधिकारी गण एवं कई गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी।

About Author