Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां का होली मिलन समारोह संपन्न,50 से भी अधिक पत्रकारों ने की शिरकत

सरायकेला: बुधवार को कांड्रा स्थित वन विश्रामगार में प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां का होली मिलन समारोह संपन्न हुआ. इसमें क्लब से जुड़े 50 से भी अधिक पत्रकारों ने शिरकत की. वहीं कुछ नए सदस्यों ने क्लब की सदस्यता भी ग्रहण किया।जिसका अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

बता दे कि हर साल प्रेस क्लब ऑफ- सरायकेला खरसावां की ओर से होली मिलन का आयोजन किया जाता है. इस साल आदर्श आचार संहिता लागू होने की वजह से सादगी पूर्वक होली मिलन किया गया. मिलन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि क्लब स्थापना काल से ही पत्रकारों के सुख- दुख में भागीदार रहा है. खबरों के पीछे भाग- दौड़ के बीच इस तरह के आयोजन से पत्रकार मानसिक रूप से सुदृढ़ होते हैं और नई प्रेरणा लेते हैं. एकजुट होकर सभी पत्रकार अपने दुख- दर्द बयां करते हैं और खुशियां भी साझा करते हैं. ऐसा देखना काफी सुखद होता है.

उन्होंने पत्रकारों को इसी तरह एकजुट होकर नित नए कीर्तिमान स्थापित करने का संदेश दिया. साथ जिले के वैसे पत्रकार जो अभी भी किसी न किसी रूप से क्लब से नहीं जुड़े हैं उनसे भी क्लब की सदस्यता ग्रहण करने की अपील की, ताकि एक संगठित और सुदृढ़ पत्रकार संघ का निर्माण हो सके. उन्होंने कहा कि आपका कलम सत्य, न्याय और निष्ठा के लिए चले इसका ध्यान रखें. आपकी लेखनी से किसी की भावना आहत न हो इसका विशेष ध्यान रखें. वहीं क्लब से जुड़ने वाले नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी.

About Author