Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड आज घाटशिला में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का करेंगे वितरण व योजनाओं का शिलान्यास, डीसी व एसपी ने किया स्थल निरीक्षण,पुलिस पदाधिकारयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड श्री चम्पाई सोरेन द्वारा 23 जून को घाटशिला के मउभण्डार स्थित ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण व योजनाओं का शिलान्यास तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुरुडीह डैम का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही पावड़ा में आयोजित माझी परगना महाल के सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से माननीय विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन मौजूद रहे।इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने घाटशिला के मऊभंडार स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के साथ-साथ पावड़ा में माझी परगना महाल सम्मेलन स्थल एवं बुरुडीह डैम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई, गणमान्य व्यक्तियों एवं लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय की सुविधा, चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस सेवा और आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। हर स्तर पर अधिकारियों को सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसकी पुनर्समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।इस दौरान डीएफओ सुश्री ममता प्रियदर्शी, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, एडीएम ( एसओआर), डीसीएलआर, एसडीएम घाटशिला, डीटीओ, डीपीआरओ (जनसंपर्क), बीडीओ, सीओ घाटशिला समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author