Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पति ने विवाद के बाद पत्नी के पैर में मारी गोली… पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत रामदेव बगान निवासी अमनदीप कौर उर्फ कोमल को उसके पति करन सिंह ने मंगलवार देर शाम विवाद के बाद गोली मार दी. घटना के बाद परिजनों ने अमनदीप को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. अमनदीप के पैर में गोली लगी है. इधर, सूचना पाकर डीएसपी सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे पर अमनदीप से पूछताछ की.

अमनदीप ने बताया कि उसने करन के साथ साल 2017 में प्रेम विवाह किया था. करन अपराधिक प्रवृत्ति का है जिस कारण वह अपने मायके में रहती है. करन पड़ोस में ही रहता है, अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहा है. आज वह अपने तीन साल की बेटी के साथ मनसा पूजा के लिए बाजार जा रही थी. तभी रास्ते में ही करन ने रोका और मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच उसने बंदूक निकालकर गोली चला दी. फिलहाल करन फरार चल रहा है।

About Author