Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में पिछले तीन माह में दो डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में प्रबंधन की कड़ाई और संस्थान की अव्यवस्था से नाराज होकर सीनियर डॉक्टर अस्पताल छोड़कर जा रहे हैं। पिछले तीन माह में दो डॉक्टर संस्थान छोड़ चुके हैं, जबकि एक इस्तीफा देकर 3 माह की नोटिस पीरियड में हैं।

इस्तीफा देने वाले डॉक्टरों में सीटीवीएस विभाग के हेड डॉ. विनीत महाजन, कार्डियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पीजी सरकार और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. विक्रांत रंजन शामिल हैं। तीनों डॉक्टरों ने व्यक्तिगत कारण बताकर इस्तीफा दिया है। डॉ. महाजन रिम्स छोड़ने के बाद अभी एम्स गुवाहाटी के सीटीवीएस विभाग के प्रमुख पद पर योगदान दे चुके हैं। डॉ. पीजी सरकार रांची में ही एक अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के हेड के रूप में इलाज कर रहे हैं।

वहीं, रिम्स में यह चर्चा जोरों पर है कि अस्पताल के चार विभाग के और छह वरीय चिकित्सक भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। यूरोलॉजी विभाग के दो, कार्डियोलॉजी विभाग से भी दो डॉक्टरों के जल्द इस्तीफा देने की खबर है। इसके अलावा न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों के नौकरी छोड़ने भी चर्चा तेज है।

About Author