Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रांगण में योग विभाग एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वाधान में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो० डॉ० अंजिला गुप्ता ने योग के महत्व को उजागर करते हुएअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दी।

अतिथि के रूप में पतंजलि योग समिति जमशेवपुर की श्रीमती कुमकुम सिंह एवं योग प्रशिक्षक श्रीमती भारती ने योग की अहम जानकारी देते हुए सभी शिक्षक एवं शिक्षक कर्मचारियों एवं छात्राओं को योग करवाया । योग का उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों को प्रतीक चिहन प्रदान किया गया । शिक्षिकाओं में डॉ श्वेता प्रसाद, शिक्षकेत्तर कर्मचारी में श्री विश्वनाथ राव एवं छात्राओं में सुश्री गरिमा बक्क्षी ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया ।

स्वागत भाषण एन एस एस समन्वयक डॉ ग्लोरिया पुर्त्ति के द्वारा दिया गया। मिली सन्यासी एवं बीना कुंभकार द्वारा मोहक नृत्य की प्रस्तुति हुई एवं पूजा कुमारी ने योग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन योग विभाग की अर्चना कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पूजा ठाकुर द्वारा किया गया । कार्यक्रम में कुलसचिव श्री राजेन्द्र जायसवाल , सी वी सी डॉ० अत्रपूर्णा झा, डीओ डॉ सलोनी कुजूर , स्पोट्स क्लचरल को ऑडिनेटर, कॉमर्स डीन डॉ दीपा शरण, डॉ सनातन दीप, डॉ० रिजवाना , डॉ मनीषा टाइटस श्रीमती अमृता कुमारी, डॉ अनामिका, डॉ० नूपुर एवं शंकर नेवाल जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफल बनाने में शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं हमारी छात्राओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

About Author