Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जैक बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, ओवर ऑल रिजल्ट में जमशेदपुर ने मारी बाज़ी, हासिल किया प्रथम स्थान

राज्य भर मे जैक बोर्ड द्वारा शुक्रवार कों मैट्रिक यानी 10 वी के परीक्षा के परिणाम घोषित कि है, जहाँ राज्य के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर हज़ारीबाघ ज़िलें के इंदिरा गाँधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय कि छात्राएँ काबिज रहीं, वहीँ राज्य भर के ओवरआल रिजल्ट मे जमशेदपुर ने बाज़ी मार ली है ओर 94.075 प्रतिशत रिजल्ट के साथ राज्य भर मे पास आउट होने वालों मे प्रथम स्थान हासिल किया है, इसपर जिला शिक्षा विभाग ने खुशी ज़ाहिर कि है।

बता दें कि जमशेदपुर जिला मे कुल 21455 छात्रों ने मैट्रिक कि परीक्षा दी थी जिसमे कुल 20184 छात्रों ने सफलता हासिल कि है, जिसमे फर्स्ट डिविजन के 12716, सेकण्ड डिविजन के 6950 व थर्ड डिविजन के 518 छात्र छात्राएँ शामिल है, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने सभी उत्तीर्ण हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए कहा कि सभी के मिली जुली मेहनत का यह परिणाम है ओर इसका श्रेय छात्रों के साथ शिक्षकों कों भी जाता है. वैसे इस बार भी राज्य भर मे बालिकाओं का रिजल्ट अव्वल रहा है।

About Author